विद्या सागर सोनकर एमएलसी ने उप्र कोविड केयर फंड में दिया एक करोड़ रुपए



  जौनपुर  । कोरोना संक्रमण महामारी से निपटने के लिए भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एम एल सी व पूर्व सांसद विद्या सागर सोनकर ने आज जिलाधिकारी जौनपुर के माध्यम से प्रदेश में स्थापित उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड में अपनी निधि से एक करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान किया है। श्री सोनकर ने 
जिलाधिकारी को पत्र देते हुए आग्रह किया है कि तत्काल एक करोड़ रुपए मेरे निधि से उक्त कोविड केयर फंड में भेज दिया जाये। यहां बतादे कि जनपद जौनपुर के जनप्रतिनिधियों में अब दी गयी सहायता राशि में एम एल सी श्री सोनकर ने सबसे अधिक धनराशि दिया है।  सूत्र की माने तो प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी उप्र कोविड केयर फंड में एक करोड़ रुपए मात्र ही दिये हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस