जमातियो को खोजने के लिए जिला प्रशासन ने घोषित किया ईनाम

जौनपुर । अब जिला प्रशासन की ओर से जमातियो की तलाश के इनाम घोषित कर दिया गया है । जिलाधिकारी के स्तर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि दिल्ली की तबलीगी जमात में कुछ लोग शामिल थे और अपने जनपद में भी आए ।अब तक 46 लोग ऐसे चिन्हित किए गए जो शेल्टर होम में कवारनटाईन  में है और इनमें से 2 लोग क्रोना पाज़िटिव भी पाए गए जो बनारस के अस्पताल में भर्ती है और वहां इलाज चल रहा है।अगर कोई ऐसा व्यक्ति अभी भी छिपा हुआ है तो कृपया स्वत  ही मेरे मोबाइल पर या संबंधित थाने पर जाकर थानाध्यक्ष को व्यक्तिगत रूप से सूचित करके या फोन करके व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना दे दे। जिससे कि हम उसके स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उसका नमूना लेकर के जांच कराने की कार्रवाई कर सकें। अगर कोई सूचना नहीं देगा और वह पकड़ा जाएगा तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी ।जनसामान्य से भी अपील है उनके संज्ञान में भी अगर कोई ऐसा व्यक्ति हो तो मेरे मोबाइल पर उसकी गोपीनीय तौर पर जानकारी देने का कष्ट करें। उनकी गोपीनीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी और  सही सूचना देने वाले को ₹5100 का इनाम दिया जाएगा ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस