एनएसएस स्वयं सेविका ज्योति और रोशनी रंगोली बनाकर लाग डाउन-3 के पालन करने का दिया संदेश



रंगोली बनाकर जागरूकता की एक अच्छी पहल- प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान

जौनपुर । शहर के मोहम्मद हसन पीजी कालेज के छात्र-छात्राओं ने कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नया तरीका अपनाया है। कालेज की एनएसएस की छात्राओ ने प्रमुख चौराहों की सड़कों पर कोरोना से संबंधित रंगोली व पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड रही है । कालेज के प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने इस महत्वपूर्ण अभियान से जनजागरुकता फैलाने वाले छात्र-छात्राओं की हौसला अफ़ज़ाई किया ।
महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं व रोवर-रेंजर द्वारा लॉकडाउन में घरों से बाहर निकल कर लोगो को इस कोरोना महामारी से बचाव के लिए पोस्टर, रंगोली, वीडियो संदेश आदि के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। छात्रा रौशनी जायसवाल एवं ज्योति जायसवाल ने रंगोली के माध्यम से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया । इस मौके कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजय विक्रम सिंह एवंम मोहम्मद जैश खान मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस