जौनपुर में कोरोना संक्रमितो की संख्या पहुंची 47 महानगरों से चल कर अब गांवो को अपनी चपेट में ले रहा है कोरोना



     जौनपुर। जनपद में आज 16 नये कोरोना  पाज़िटिव मामले मिलते ही अब जनपद में कोरोना संक्रमितो की संख्या 47 हो गयी है । इस आशय की जानकारी जिला प्रशासन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के जरिए दिया गया है । जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में  एक साथ 16 कोविड 19 के  मरीज मिलने से जिले के प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है । इस 16 मरीजों में 15मरीज मुम्बई से और एक  सूरत से आये है।
कोरोना संक्रमितों में 1. चंदवक थाना क्षेत्र के राम बचन प्रजापति  , 2 जंगबहादुर यादव केराकत , 3 रामजन्म यादव चंदवक , 4 शीला प्रजापति चंदवक , 5 महेंद्र जायसवाल मिठेपार सिकरारा , 6 रामजी थानागद्दी , 7 फूला यादव रामनगर मड़ियाहूं , 8 फतेहबहादुर मड़ियाहूं , 9 दूधनाथ रामदयालगंज , 10 मनीष चंद्र यादव , दिलावरपुर मड़ियाहूं , 11 राहुल यादव रामनगर , 12 अजय विश्वकर्मा बदलापुर , 13 आलम अली महराजगंज ,14 रियाज़ बदलापुर , 15 सहाबुद्दीन खुटहन ,16 कुलदीप खुटहन का नाम  शामिल है । 
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को आइशोलेट करते हुए उपचार के लिए बनाये गये अस्थाई अस्पताल में भर्ती कर दिया है।  साथ प्रशासन द्वारा सभी गांवो को सेनेटाईजर करने एवं आम जन मानस को सुरक्षित करने का प्रबंध शुरू कर दिया गया है। सरकारी सूचना के मुताबिक अब तक जनपद में 12 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं और एक की मौत हुईं हैं । बतादे जिले के बाहर से आने वालों की वजह से कोरोना संक्रमितो की संख्या में तेजी से बाढ़ आ गयी है।  सबसे खराब स्थिति इस समय ग्रामीण इलाकों की है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस