कोरोना संक्रमित 55मरीज हुए ठीक - डीएम जौनपुर

 

  जौनपुर।  जनपद के लिए सुखद सूचना है कि कोरोना संक्रमित मरीजों में अब तक 55 मरीज ठीक होकर अस्पताल से छोड़े जा चुके हैं ।  सरकारी आकड़े के अनुसार  जनपद में अब 142 कोरोना संक्रमित एक्टिव केस है जो जनपद के दो  L-1 समकक्ष अस्पताल में भर्ती है, और उनका इलाज चल रहा है। 142 में  105 का सैमपल भेजा गया था इनमें 55 का रिजल्ट आज आ गया है और ये कोरोना नेगेटिव हो गये है। इन्हें अब स्वस्थ घोषित कर आज घर भेजा जा रहा है । उनको आज शाम 5:00 बजे स्वस्थ हो जाने के कारण घर वापस कर दिया जाएगा। इस प्रकार अब जनपद में 87 एक्टिव केस रह गये है। गाजीपुर के भी काफी कोरोना पेशेंट का इलाज जनपद जौनपुर  के अस्पताल में चल रहा है, उनमें भी 33 लोग ठीक हो गए हैं जिन्हें गाजीपुर उनके घर भेजा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ