डाक विभाग में अभी नहीं बन रहा आधार कार्ड, सरकारी सूचना गलत निकली




    जौनपुर।  कोरोना संक्रमण के चलते आज देश लाक डाऊन में है। संक्रमण को रोकने के लिए डाक विभाग ने आधार कार्ड बनाये जाने की प्रक्रिया को रोक लगा दी थी। लाक डाऊन की अवधि में ही गत 8 मई को जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा डाक अधीक्षक की एक सूची के आधार पर सूचना जारी कर दिया गया कि डाक घरों में आधार कार्ड बनाया जाना शुरू हो गया है। इसका सच जानने के लिए  9 मई  को कचहरी उप डाक घर में आधार कार्ड बनवाने के लिए कई लोग उपस्थित हो गये जिसमें टीम अमन की शान भी थी। 
आधार कार्ड बनाये जाने के बाबत उप डाक घर के प्रभारी से बात करने पर पता चला कि सरवर चंडीगढ़  से ही बन्द किया गया है और आज तक नहीं खोला जा सका है। ऐसे में किसी भी अधिकारी द्वारा कहा जाना कि आधार कार्ड बनाया जा रहा है पूर्णतः गलत है जब तक चंडीगढ़ से सरवर नहीं चालू होगा यह कार्य पूरे देश में विभाग नहीं कर सकेगा। 
उप डाक घर प्रभारी ने यह भी बताया कि आधार कार्ड बनाये जाने के लिए सभी अंगुलियों एवं आंख की स्क्रीनिंग होती है ऐसे में पहले तो शोसल डिस्टेन्सिंग का पालन नहीं हो सकेगा दूसरा हाथ की अंगुलियों का शाट लेने के लिए मशीन पर अंगुली रखना पड़ेगा यदि किसी को कोरोना संक्रमण है तो वह दूसरे को पहुंच सकता है। ऐसे में संक्रमण से बचाव कैसे किया जा सकता है । जो भी हो जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के आधार पर जन मानस पोस्ट आफिसों की ओर आधार कार्ड बनवाने के लिए रूख कर तो लिया है लेकिन तकनीकी कारणों के चलते जन मानस को निराश हाथ लग रही है। सरवर चंडीगढ़ कब शुरू करेगा कोई इसकी अधिकृत  जानकारी देने को तैयार नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ