दिग्गज भाजपा नेता का निधन: अस्पताल में तोड़ा दम, पार्टी में शोक की लहर


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता यूपी के बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल का 60 वर्ष की आयु में हुआ निधन। आज दोपहर 3:30 बजे के करीब उपेंद्र दत्त शुक्ला के सीने में दर्द उठा, तो फौरन उनके परिजनों उन्हें स्थानीय हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उपेंद्र दत्त शुक्ला के निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय हॉस्पिटल पर उनके समर्थक जुटने लगे। हालांकि कुछ लोगों को इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है।
गोरखपुर में पार्टी के जिलाध्यक्ष

आपको बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने के बाद गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर उप चुनाव लड़े थे। सपा प्रत्याशी इं. प्रवीण निषाद के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था।
पूर्वांचल में उपेंद्र दत्त शुक्ल की पहचान ब्राह्मण चेहरे के रूप में होती थी, संगठन और कार्यकर्ताओं में इनकी अच्छी पकड़ थी। प्रदेश में जब राजनाथ सिंह की सरकार थी, तो उपेंद्र दत्त गोरखपुर में पार्टी के जिलाध्यक्ष थे। उपेंद्र विद्यार्थी जीवन से ही भाजपा के प्रति काफी निष्ठावान थे। विद्यार्थी परिषद की राजनीति में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ