पत्रकार राम जी जायसवाल के बहन के निधन पर जौनपुर प्रेस क्लब ने शोक संवेदना व्यक्त किया



जौनपुर। पत्रकार राम जी जायसवाल की  बहन के निधन पर जौनपुर प्रेस क्लब ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए  जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कपिल देव मौर्य ने कहा कि पत्रकार साथी श्री जायसवाल के इस दुःख की घड़ी में हम पत्रकार साथी उनके साथ खड़े है ।ईश्वर से प्रार्थना है कि हमारे पत्रकार साथी एवं उनके परिजनो को इस आसीम पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। महामंत्री  वीरेन्द्र मिश्रा विराट ने कहा पत्रकार साथी श्री जायसवाल जी की बहन का निधन अत्यंत ही दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है उनके प्रति श्रद्धांजलि है। इसी क्रम में शम्भू नाथ सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री जायसवाल को दुख के क्षणों से निकलने के लिए ईश्वर शक्ति दे। राकेश कान्त पाण्डेय ने भी अपनी संवेदना मे पूरे परिवार को इस पीड़ा को  सहन करने के लिए ईश्वर कामना किया है । इसके अलावां शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में  जौनपुर प्रेस क्लब के फूलचन्द यादव,  बृजेश यदुबंशी  (उपाध्यक्ष ) शशाकं दूबे, आसिफ खान, लल्लन मौर्य, कमलेश मौर्य, विरेन्द्र पाण्डेय आदि पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस