कोरोना काल में व्यवस्था के नाम पर धनोपार्जन में जुटे जिम्मेदार



जौनपुर।  कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान अब जनपद में इसके नाम पर लूट पाट का खेल शुरू हो गया है। कोरोना जन मानस को कितना क्षति पहुचायेगा  यह तो भविष्य के गर्भ में है लेकिन जिम्मेदार लोग इसके नाम पर अपनी तिजोरी जरूर भरने में जुटे हुए हैं। यह आम जनता के बीच में खासा चर्चा का बिषय बना हुआ है । लूट पाट के इस खेल में सरकारी तंत्र ही नहीं वे सभी लोग जो जनता के लिए व्यवस्था करने के अर्हय है सभी धनोपार्जन कर रहे हैं। 
ताजा मामला नगर पंचायत मड़ियाहू का प्रकाश में आया है।  यहां नगर पंचायत की अध्यक्ष जनता को सेनेटाईजर करने के लिए एक मशीन  17 मई 20 को  मुहल्ला खैरूद्दीन गंज में लगा कर उदघाटन किया और सस्ती लोकप्रियता हासिल कर लिया लेकिन मशीन 24मई  20 को खराब घोषित हो गयी। इस मशीन को लगवाने के नाम पर लाखों का खेल करने के साथ ही सस्ती लोकप्रियता भी हासिल कर लिया गया लेकिन जनता को किसी तरह का कोई लाभ नहीं मिल सका है ।
यहाँ दो सवाल खड़े हो रहे कि यदि मशीन खराब या पुरानी थी तो इसे लगवाने का औचित्य क्या था।  दूसरा ऐसी मशीन में लाखों रूपये का सरकारी भुगतान क्यों किया गया जब उदघाटन के चन्द दिवस बाद ही किसी काम की नहीं रही। इस नगर पंचायत मड़ियाहू के ई ओ सहित अध्यक्ष भी सवालों के कटघरे में नजर आ रहे है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस