छेड़खानी की रंजिस में चला चाकू एक की मौत दूसरा गम्भीर रूप से घायल,पुलिस मानती है मामूली विवाद



जौनपुर।  जलालपुर थाना क्षेत्र के ओइना गांव में गत मंगलवार की शाम को लगभग  सात बजे के आसपास छेड़खानी की शिकायत करने गए दो युवकों को चाकू मार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया। जिसमें एक की उपचार के दौरान मौत हो गयी । मृतक का बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। 

 खबर है कि ओइना गांव निवासी दुर्जन के पुत्र गण सूरज भारती (18) और नीरज भारती (16) लड़की से छेड़खानी की शिकायत करने शाम को करीब सात बजे घर से कुछ दूर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर गए थे। आरोप है कि उस व्यक्ति के दो लड़कों ने दोनों भाइयों पर चाकू से वार कर दिया। सीने के पास चाकू लगने से सूरज और नीरज लहूलुहान होकर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास और परिवार के लोग भी पहुंच गए।
तब तक हमलावर फरार हो गए। परिजनों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर पहुंचाया। वहां डाक्टर ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। जबकि सूरज की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। सूचना पर सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव भी पहुंच गए। सीओ का कहना है कि एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। हलांकि इस घटना के बाबत अपर पुलिस अधीक्षक का जो बयान जारी किया गया है उससे प्रतीत होता है कि घटना मामूली रूप से बच्चों का विवाद है। लेकिन घटना के पीछे छेड़छाड़ का मामला है इसको बताने क्यों किया परहेज यह तो अधिकारी जाने, हलांकि वादी की तहरीर पर चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है।  



Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ