आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत



   जौनपुर। थाना पंवारा क्षेत्र स्थित ग्राम बामी में आज आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गयी है। घटना से परिवार के लोगो पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है ।
खबर है कि गांव के जीतलाल पाल के दोनों बच्चे सक्षम 9 साल एवं रानी 7 साल सायं चार बजे के आसपास घर के पास आम पेड़ के नीचे गये थे उसी समय गरज के साथ वर्षात शुरू हुई और चमक के साथ आकाशीय बिजली तड़की जिसकी चपेट में दोनों बच्चे आ गये और तुरंत उनकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया है। परिवार में इस घटना से मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ