जमैथा में भाजपा जनो ने मनाया डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस



    जौनपुर। जनसंघ के संस्थापक प्रखर राष्ट्रवादी राजनैतिक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस आज भाजपा जनो द्वारा मनाया गया। इस क्रम में भाजपा नेता ज्ञानेन्द्र मिश्रा बब्बू के आवास राम नगर जमैथा में मनाया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्री मिश्रा ने कहा कि डा. मुखर्जी बहुत बड़े समाज सुधारक रहे है। राष्ट्र वाद उनमें कूट कूट कर भरा हुआ था। वे हमेशा एक देश एक विधान के पोषक रहे है। इस पर जोर देते हुए डा. मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर में चलने वाले दो निशान का पुरजोर विरोध किया था। 
आज के दिन 23 जून 1953 को जम्मू की जेल में उनका निधन हो गया। तभी से भाजपा लगातार उनका बलिदान दिवस मना रही है।  उनके आदर्शों पर चल कर समाज की संरचना कराना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर अंकित श्रीवास्तव  विकास शुक्ला, सुरेश शुक्ला, नीरज शुक्ला, विजय यादव आदि ने अपने बिचार व्यक्त करते हुए डा.मुखर्जी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ