दफ्तर में मनाया गया सड़क सुरक्षा सप्ताह,चालकों को बंटा मास्क व सेनेटाईजर



जौनपुर। जनपद में सड़क सुरक्षा सप्ताह के लगभग सभी कार्यक्रम मात्र एआरटीओ कार्यालय में मनाये जाने का कोरम पूरा किया जा रहा है ।आज चौथे दिन भी सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय परिसर में कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत सोशल डिस्टेसिंग एवं स्वच्छता के मानकों का अनुपालन करते हुए कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में चालकों/परिचालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया एवं कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत चालकों एवं परिचालकों के मध्य मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण किया गया।  कार्यशाला में, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) एस0पी0 सिंह सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।  जागरूकता कार्यक्रमें में लिफलेट, पम्पलेट एवं फोल्डर वितरित कराये गये। इस दौरान जनसामान्य से सड़क सुरक्षा/यातायात नियम के पालन हेतु अनुरोध किया गया। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ