युवा सपाइयों ने पूर्व मंत्री स्व. पारस नाथ जी सहित सपा जनो के मृत परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया



 जौनपुर।  समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि एवं लोहिया वाहनी के प्रदेश अध्यक्ष डाँ रामकरन निर्मल व छात्र सभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव जनपद  में स्व. पारसनाथ यादव पूर्व मंत्री के घर  पहुंच कर उनके तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनके बड़े बेटे लकी यादव से मिले ।  उन्होंने कहा पारसनाथ यादव की कमी समाजवादी पार्टी परिवार को हमेशा  रहेगी वे समाज के दबे कुचले की आवाज हमेशा उठाया करते थे नेताजी के कुछ महत्वपूर्ण  लोगों मे एक थे उसके बाद पूर्व मंत्री डाँ केपी यादव के पिताजी के निधन पर उनके उतरगावा गांव जाकर शोकाकुल परिवार से मिले ।तत्पश्चात  जिलपंचायत अध्यक्ष राजबाहादुर यादव के बडे भाई के निधन पर उनके घर जाकर शोकाकुल परिवार से मिले  साथ मे जिलाअध्यक्ष लालबहादुर यादव, हिसामुद्दीन शाह,राहुल त्रिपाठी, डाँ लक्ष्मी कान्त यादव,अमित यादव, राघवेंद्र यादव, प्रमोद यादव,शनि यादव, बाबा यादव, आरबी यादव, विकास यादव जेपी पाल लालचन्द यादव, आदि थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस