शक्त है सरकार, नहीं बख्शे जायेगे आगजनी करने वाले, सरकार है दलितों के साथ - गिरीश चन्द यादव



जौनपुर। प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री गिरीश चन्द यादव ने आज थाना सरायख्वाजा क्षेत्र स्थित ग्राम भदेठी में पहुंच कर  दलित बस्ती में हुए मारपीट आगजनी कान्ड  के पीड़ितों को  अनुदान राशि वह राशन किट आवास वितरित किया । साथ उन्हें पीडितों को भरोसा दिलाया कि उनको हर संभव मदद किया जाएगा।कोई कितना बङा भी क्यों न हो उसे बख्शा नहीं जाएगा । इस घटना को प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी ने संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्यवाही का आदेश दिया है। 
राज्यमंत्री  श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की तरफ से उनको मदद के लिए अनुदान राशि एवं मुख्यमंत्री आवास  व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी । साथ ही यह भी कहा  कि जिसका जितना नुकसान हुआ है उस औसत के हिसाब से लोगों को सहायता राशि दी जा रही है। जिसमें 42 पीडितों को 25 हजार रुपए,  भारी नुकसान के सात पीड़ित को एक-एक आवास और नुकसान के हिसाब से अनुदान राशि दी गई । इसके अलावा 11 अन्य लोगों को भी अनुदान राशि प्रदान की गई। दलित बस्ती के सभी लोगों को राशन किट वितरित किया गया । गांव में पहुचने पर पहले राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव, सांसद बीपी सरोज, पूर्व सांसद के पी सिंह , डीएम दिनेश कुमार सिंह ,एसपी अशोक कुमार , पूर्व मंत्री बांकेलाल सोनकर ने बस्ती का निरीक्षण किया ।दलितों की समस्या सुनी और   हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात आवास एवं सहायता राशि तथा खाद्यान किट आदि का वितरण किया। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ