सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर सपाई आये मैदान में सरकार के खिलाफ खोल दिया है मोर्चा



जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद जौनपुर में सपा जनो द्वारा जनपद मुख्यालय से लगायत जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रोमें सपाइयों द्वारा  बैठके करके अहंकारी भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार एवं खराब कानून व्यवस्था तथा किसानो की समस्याओ को लेकर बहस छेड़ दिया गया है। साथ ही समाजवादी पार्टी के पत्र को घर घर पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। 
इस क्रम में आज जफराबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित सरस्वती इन्टर कालेज सिरकोनी में सपा जनो की बैठक पूर्व मंत्री जगदीश नरायन राय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज प्रदेश की इस भ्रष्टाचारी सरकार के शासन काल में किसान, कामगार श्रमिक , नौजवान सभी परेशान है। सरकार किसानों की समस्याओं को भूल कर पूंजी पतियों के लिए काम कर रही है। इस बैठक में नन्दलाल यादव, अवध नाथ पाल, अजय त्रिपाठी, सरफराज, पप्पू रघुवंशी, रत्नाकर चौबे आदि ने अपने बिचार व्यक्त किये। 
मल्हनी विधान सभा क्षेत्र में सपा जनो ने युवा नेता लकी यादव के नेतृत्व में बैठक किया यहाँ पर सपा नेतृत्व के पत्र को घर घर पहुंचाने का संकल्प सपाइयों ने लिया और सरकार के भ्रष्टाचार पर चर्चा करते हुए कहा कि इस सरकार के शासन काल में जहां खुले आम जातिवाद का खेल किया जा रहा है वहीं पर आम जनता का शोषण भी हर स्तर पर किया जा रहा है। सत्ता के लुटेरे जनता को लूटने के साथ आम जन मानस की जमीनो पर भू माफियाओ से कब्जा कराया जा रहा है। यहाँ पर सपा जनो ने सरकार से मुकाबले का संकल्प लिया है। इस बैठक में वरिष्ठ नेता यशवंता यादव,जिला उपाध्यक्ष सोचनराम विश्वकर्मा, राजनाथ यादव,रामयश यादव, रामधारी पाल आर.बी.यादव सहित संगठन के तमाम  महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे और अपने बिचार व्यक्त किये। 
इसी तरह सपा के पूर्व विधायक गुलाब चन्द सरोज के नेतृत्व में सपा जनो ने केराकत विधानसभा क्षेत्र में बैठक किया यहाँ पर भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पत्र को घर घर पहुंचाने काम किया गया यहाँ की बैठक में उपस्थित सपा जनो को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री सरोज ने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है इसलिए प्रतिनिधि हत्या ,बलात्कार ,लूट जैसी संगीन अपराधिक घटनाये हो रही है आम जनता भयाग्रस्त है लेकिन सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं है। मंहगाई लगातार बढ़ती जा रही है अधिकारियों द्वारा खुलेआम जनता का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। यहां पर सपा नेता श्रीनेत यादव  ,लाल बहादुर यादव, कमला प्रसाद यादव, राज बहादुर यादव  ,दूधनाथ यादव  ,राम समुझ यादव  आदि ने अपने बिचार व्यक्त किये। सभी ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए इस उखाड़ फेंकने की अपील किया। 




Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस