पुलिस अधीक्षक ने कार्यशाला आयोजित कर पुलिस लाईन परिसर की महिलाओं को कोरोना से बचाव की दी जानकारी


जौनपुर। पुलिस लाइन स्थित सभागार में उ0प्र0 पुलिस फैमिली वेलफेयर एशोसिएसन ( वामा सारथी ) के तत्वाधान में कोविड-19 (कोरोना संक्रमण) से बचाव के दृष्टिगत पुलिस लाइन के  आवासीय परिसर में रहने वाली महिलाओं का सम्मेलन/कार्यशाला का आयोजन किया गया
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार   द्वारा पुलिस लाइन में लगातार कपड़े का मास्क बनाने वाली महिला आरक्षियों को कोरोना वारियर्स का पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया। तत्पश्चात कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं को पुलिस चिकित्सालय के चिकित्सक द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के सम्बन्ध में तथा स्वच्छता एवं  उत्तम स्वास्थ्य, व अन्य उपयोगी बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी दिया गया तथा कोरोना काल में व्यापक सावधानी बरतने के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया। कार्यशाला में उपस्थित समस्त महिलाओं एवं महिला कर्मियों को सुरक्षा के दृष्टि से मास्क, सेनिटाइजर, एवं उनके बच्चों के लिये बिस्किट व चाकलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला थानें में नियुक्त कम्प्यूटर आपरेटर ज्योति श्रीवास्तव ने किया। सम्मेलन में अधिकारीगण के पत्नियों की  उपस्थित सराहनीय रही। सम्पूर्ण  कार्यक्रम  रजतपाल राव प्रतिसार निरीक्षक व तारावती देवी थानाध्यक्ष महिला थाना के दिशा निर्देशन में सकुशल सम्पन्न कराया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ