पसेवां कांड: प्रेमी ही निकला हत्यारा, शादी का दबाव बनाने पर कर दी उसकी हत्या




  जौनपुर। उच्चाधिकारी के दबाव में मुकदमा दर्ज करने वाली थाना केराकत की पुलिस ने पसेवां के हत्या कांड का खुलासा कर दिया उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस नेखुलासा के बाद बताया कि प्रेमिका द्वारा शादी के लिए दबाव बनाने पर प्रेमी ने उसे घर से दूर बगीचे में बुलाया और  गला कसकर उसकी हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी 29 मई की रात बिस्तर से गायब हो गई थी। सुबह खोजबीन के दौरान उसका शव दूर बगीचे में पाया गया था। उसके गले में गमछा लिपटा हुआ था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। शव के अंतिम संस्कार के बाद जब परिजन घर पहुंचे तो किशोरी और उसकी दादी के मोबाइल फोन पर गंदे मैसेज देख शक हुआ कि किसी ने उसकी हत्या की है। किशोरी के पिता ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस तहरीर लेकर चुप बैठ गई थी। गत 2 जून  मंगलवार को मृतका के परिजन पुलिस अधीक्षक से घटना को बताते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग किया। पुलिस अधीक्षक ने एसपी सिटी इस मामले में लगाया एसपी सिटी  मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करने के बाद केस दर्ज करने का निर्देश दिया। 
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और सबूत नष्ट करने के आरोप में केस दर्ज कर छानबीन के बाद हत्या का खुलासा किया। सीओ केराकत अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जांच से पता चला है कि देवकली निवासी विनय पाठक का मृतका से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था । घटना की रात विनय पाठक ने फोन से किशोरी बात की और रात में उसे बगीचे में बुलवाया था। हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि किशोरी ने उस पर दबाव बनाया कि शादी नहीं करोगे तो सरा राज वह खोल देगी। जिस पर उसने गमछे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ