आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मकान की दीवार धराशायी लाखों की क्षति



जौनपुर  थाना लाईन बाजार क्षेत्र स्थित मीयांपुर में आज  सुबह करीब पांच बजे आकाशीय बिजली गिरने से  भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य विनीत शुक्ल एडवोकेट दीवानी न्यायालय के मकान की दीवार फट कर ढह गयी मलवा सड़क पर फैल गया है हलांकि जन क्षति तो नहीं हुई लेकिन धन क्षति हुई है। 
सुबह तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली तड़की  और  मियांपुर मोहल्ले में स्थित मकान की 50 फीट की दीवार आकाशीय बिजली की चपेट में आने से धराशाई हो गयी और पूरी दीवार सड़क पर गिर गयी जिससे उनका लाखों का नुकसान हो गया गनीमत यही रही कि कोई  जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, मौके पर मियांपुर हल्के के लेखपाल प्रभात पहुचकर मुआयना किये और दैवी आपदा के तहत मुआवजा हेतु रिपोर्ट दिया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस