योगी जी की पुलिस लोक भवन के सामने महिला के आत्मदाह की घटना में कांग्रेस को लपेटने में जुटी एक कांग्रेसीगया जेल




प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोक भवन के गेट नंबर तीन के सामने अमेठी से आई मां बेटी के आत्मदाह के प्रयास के मामले में हजरतगंज पुलिस ने इस घटना के लिये जिम्मेदारी का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ने की योजना के तहत  कांग्रेस नेता अनूप पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। अनूप पटेल पर मां बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने और सरकार को बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगा दिया है। सच क्या है इसका खुलासा तो उच्च स्तरीय जांच से साफ होगा लेकिन अभी कांग्रेस का यह नेता सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। 
अनूप के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में विभिन्न धाराओं में एफआइआर दर्ज है और पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। हालांकि कांग्रेस ने इस मामलें में सरकार पर प्रशासनिक कमी को छुपाने के कांग्रेस प्रवक्ता को फंसाने की साजिश करने का आरोप लगाया था।
एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्र के मुताबिक मां बेटी के आत्मदाह की घटना सामने आने के बाद से आरोपित कांग्रेस नेता फरार चल रहा था। अनूप पटेल के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था। पुलिस टीम संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी। गुरुवार को पुलिस ने अनूप पटेल को दबोच लिया। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
अनूप पटेल ने अमेठी के जामो निवासी साफिया और उसकी बेटी गुड़िया को लोक भवन के सामने आत्मदाह के लिए उकसाया था। इस मामले में गुड़िया की रिश्तेदार महिला, उसके बेटे व एआइएमआइएम अमेठी के जिला अध्यक्ष को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
बता दें कि बीती 17 जुलाई को अमेठी के जामो निवासी साफिया अपनी बेटी गुड़िया को लेकर राजधानी पहुंची थी। इस दौरान दोनों ने बापू भवन के पास खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया था और लोक भवन के सामने आग लगा ली थी। मां बेटी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान साफिया की मौत हो गई थी। साफिया का जामो निवासी अर्जुन, सुनील, राजकरण और राम मिलन से नाली को लेकर विवाद हो गया था, जिस पर कार्यवाही ना होने से मां-बेटी नाराज थी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ