योगी जी क्या कर रही है आपकी पुलिस, कानपुर में फिर एक हत्या और फिरौती की घटना



उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपराधों का सिलसिला ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पिछली घटनाओं से राहत नहीं मिली कि जिले में फिर एक नया मामला सामने आ गया है। जहाँ एक शख्स के अपहरण होने का और उसके बाद उसकी लाश बरामद होने का मामला सामने आया है।
थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात में वादी राजेश कुमार पुत्र शिवनाथ सिंह नि0 चौरा थाना भोगनीपुर कानपुर देहात ने दिनांक 16.07.2020 को अपने भाई ब्रजेश कुमार पुत्र शिवनाथ जो कि नेशनल धर्मकांटा पर काम करता था, वह धर्मकांटा में बने कमरे के अंदर सो रहा था। सुबह देखा तो उसका भाई वहाँ पर नहीं था, कमरे में ताला लगा हुआ था। तो वो लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। दिनांक 17.07.2020 को समय 09.40 पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा 20 लाख रूपये की फिरौती की मांग की गयी थी। जिसके संबंध में थाना भोगनीपुर पर मु0अ0स0 350/20 धारा 364A IPC पंजीकृत किया गया।
उक्त अपहृत की बरामदगी हेतु कई टीम लगाकर लगातार दबिश दी जा रही थी व सुरागरसी पतारसी से ज्ञात हुआ कि घटना वाले दिन अभियुक्त सुबोध सचान पुत्र रामकेश सचान नि0 कान्हा खेड़ा थाना देवराहट जनपद कानपुर देहात ने वादी के भाई ब्रजेश को कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने ले गया था। जिसने कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिला दिया था, चूँकि अभियुक्त पर काफी कर्जा था व अकेला होने के कारण नशे में ही अभियुक्त द्वारा वादी के भाई की हत्या कर दी थी। उसके बाद वादी से फिरौती की मांग की गयी थी । वादी के भाई की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया था, जिसकी लाश आज बरामद हुयी ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ