उच्चाधिकारियों के आदेश पर सादीपुर में निर्माणाधीन सड़क मामले की जांच शुरू



जौनपुर।  जनपद मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर स्थित ग्राम सादीपुर सिरकोनी विकास खण्ड सिरकोनी में लोक निर्माण विभाग द्वारा जबरिया एक जन प्रतिनिधि के दबाव में स्थगन आदेश के बाद भी जंगल काट कर बनायी सड़क की शिकायत विभाग के प्रमुख सचिव लखनऊ को ग्रामीणो द्वारा किये जाने पर प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग ने संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच कर रिपोट तलब किया ।
यहाँ बतादे कि शासन ने सादीपुर सिरकोनी में एक मार्ग रसैना मार्ग से सादीपुर हरिजन बस्ती के लिए स्वीकृत करते हुए 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर विभाग को भेज दिया।  विभाग के लोग सड़क को चक मार्ग से न ले जाकर क्षेत्रिय विधायक के दबाव में आकर जंगल काट कर सड़क बनाने लगे इसका विरोध ग्रामीण जनो ने किया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जंगल न काटने के आदेश भी दिखाये इसके बाद भी विभाग के अधिकारी ठीकेदार अपनी मनमानी करते रहे ।
विभाग की तानाशाही के खिलाफ ग्रामीण उदय भान सिंह द्वारा शिकायती पत्र प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग लखनऊ को भेजा गया जिसे गम्भीरता से लेते हुए प्रमुख सचिव ने पत्रांक संख्या 449 से सचिव रंजन कुमार को मामले की जांच के लिखा सचिव ने भी पत्र संख्या 23 से अभियन्ता लोक निर्माण विभाग वाराणसी को जांच के लिए लिखा जिस पर जनपद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ठीकेदार तलब हुए है। हलांकि मामले में लीपा पोती किये जाने की खबर है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ