विकास भवन का एक सिन्डीकेट सफाई कर्मियों से कमाया रूपये लाखों, अधिकारी है बेखबर



जौनपुर । विकास भवन जौनपुर में संचालित कई सरकारी विभाग के कुछ बाबू मिल कर एक सिन्डीकेट बना कर बड़े पैमाने पर लूट पाट कर रहे हैं। और यहाँ के कई अधिकारी बेखबर है तो कुछ ऐसे भी है जो बाबुओं के लूट काण्ड के सहयोगी बनें हुए हैं। इस खेल में एकाध मीडिया मैनो का भी नाम बताया जा रहा है। इस तरह यहाँ का विकास भवन लूट अड्डा की स्थली बन गया है। 
यहां बतादे कि शासन द्वारा  वर्ष 2009 में प्रदेश के अन्दर सभी जिलो में सफाई कर्मियों की बड़े पैमाने पर भर्ती हुईं थी उसके तहत जौनपुर में भी 3250 सफाई कर्मियों की भर्ती हुईं। शासनदेश के अनुसार सभी सफाई कर्मियों ए सी पी ( एस्योर्ड कैरियर  प्रमोशन ) सुनिश्चित  वित्तीय स्तरोनयन वर्ष 2019 में हो जाना चाहिए था।  लेकिन यहाँ पर यह कार्य नहीं किया गया। इस कार्य को जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय का स्टेबलिसमेन्ट बाबू के पटल से  किया जाता है ।
यहाँ एक जानकारी और दे-दे कि स्टेबलिसमेन्ट ( स्थापना ) बाबू रूप में विभाग का सबसे भ्रष्टतम क्लर्क सुजीत कुमार को रखा गया है। इस बाबू को यह पटल दिलाने में सीडीओ के स्टोनो  शतीस चन्द एवं जिला विकास कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक रोशन श्रीवास्तव की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रही है। इसके बाद इन तीनों ने लूट पाट के लिये एक सिन्डीकेट बना लिया इसमें सभी विकास खण्डो के सफाई कर्मी जिसे सरदार का नाम दिया गया है को शामिल किया गया। 
अब लूट का खेल शुरू हो गया है सफाई कर्मियों को 2019 मे होने वाली एसीपी 2020 में तब शुरू हुई जब सिन्डीकेट ने पूरी लूट की योजना तैयार कर लिया, इस लूट के खेल में प्रति सफाई कर्मी  2000 रूपये घूस की धनराशि ब्लाक के सरदार के माध्यम से वसूली किया जा रहा है इसके बाद सफाई कर्मी की एसीपी की जा रही है। इस लूट के खेल से लगभग  65 लाख रुपये का वारा न्यारा किये जाने की खबर विकास भवन के ही सूत्र ने दी है। 
बताया गया है कि इस लूट पाट खेल के खबर की भनक तक सीडीओ को तो नहीं लग सकी है लेकिन जिला पंचायत राज अधिकारी एवं सिन्डीकेट के सभी सदस्य इससे हुईं आय के हिस्सेदार बताये जा रहे हैं। इस खेल में कुछ पत्रकार जी लोग भी अपनी झोली भरने में सफल रहे हैं। अब यहाँ पर सवाल खड़ा होता है कि उच्चाधिकारी क्या इसको संज्ञान में लेकर पूरे मामले की जांच कर भ्रष्टाचार पर विराम लगाने का काम करेंगे या भ्रष्टाचारी लुटेरों को और भी प्रश्रय प्रदान करेंगे ? ।

Comments

  1. इस प्रकार की घटना बहुत ही सर्मनाक है इस पर तुरंत कारवाही हो और इस प्रकार की लूट हर ब्लाक में हो रही हैं आपसे विंती है कि इसकी उच्चस्तरीय जात हो दोसीयो पर सक्त से सक्त कारवाही किजाए धन्वाद🙏

    ReplyDelete
  2. यदि ये सच है तो दोषियों पर सक्त से सक्त कार्रवाई होनी चाहिए परन्तु यदि ये fake news है तो महोदय सरकारी करमचारियों पर फर्जी आरोप लगाने के वजह से आप के पत्रकारिता पे भी संदेह उठना स्वाभाविक है । डीएम को इसकी जांच करवानी चाहिए।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस