कांग्रेस विधि विभाग के जिला अध्यक्ष राजन का हुआ स्वागत



जौनपुर । कांग्रेस विधि विभाग के जिला अध्यक्ष बनाए गए राजन तिवारी ने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक  नदीम जावेद  से  मुलाकात कर जनपद की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर कि विस्तार पूर्वक चर्चा किया , कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विस्तार  से बात किया गया । मुलाकात के दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक नदीम जावेद  ने श्री तिवारी को पार्टी का पटका पहनाकर किया सम्मानित, ज्ञात हो कि राजन तिवारी पं० भगवती दीन तिवारी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भूतपूर्व विधायक व स्व० गिरिजा देवी तिवारी वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व जिला पंचायत सदस्य,पूर्व प्रत्याशी विधान सभा मछली शहर के पौत्र हैं वे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व: रत्नेश तिवारी जी के पुत्र हैं 
इस मौके पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर सिंह,अल्पसंख्यक शहर  अध्यक्ष शाहनवाज़ खान, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव कलेंदर बिन्द, सद्दाम शमसाद, अंकुल मौर्य, सुरेंद्र शर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ