किला रोड पर प्राइवेट वाहन चालकों का आतंक महिलाओं पर होती है छींटा कसी, पुलिस है मौन



 जौनपुर। शहर मुख्यालय पर स्थित थाना कोतवाली क्षेत्र में किला रोड पर बड़ी संख्या में प्राइवेट नम्बर लेकर कारो को किराये पर चलाया जाता है। ऐसे वाहन चालकों एवं स्वामियों ने किला रोड को अपना पड़ाव अड्डा बना रखा है जिसके कारण आवागमन में जन मानस को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। पुलिस से शिकायत के बाद भी वाहनों का खड़ा होना संकेत करता है कि थाने की पुलिस का संरक्षण ऐसे वाहन चालकों को मिल रहा है। 
सूत्र की माने तो लगभग  पांच से सात सौ वाहन जो परिवहन विभाग से तो प्राइवेट में स्वीकृत है लेकिन चलते हैं किराये पर, वाहन स्वामी एवं चालक अपनी दादागिरी दिखाते हुए आड़े तिरछे वाहनों को खड़ा कर सड़क को सकरा बना देते हैं। इनके वजह से यहां पर रोज आवागमन में समस्या रहती है। 
खबर यह भी है कि वाहन चालकों द्वारा इस मार्ग से आने जाने वाली महिलाओं के साथ भी अभद्रता किया जाता है। जो अपराध है लेकिन पुलिस का संरक्षण होने के नाते वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती है। कई  बार यहाँ आस पास के व्यवसायियों द्वारा इसकी शिकायत थाने पर किया गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई इससे व्यापारी भी खासे क्षुब्ध है। व्यापारियों ने पुलिस के शीर्ष अधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए यहाँ की समस्या से आम जन मानस सहित व्यापारियों एवं महिलाओं को निजात दिलाने की अपेक्षा है। 
आसिफ




Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ