सैनिक की शहादत पर यूपी सरकार ने 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का जारी किया आदेश


शहीद लाल की अन्तिम यात्रा में शामिल होने जिले में पहुंचे सरकार के मंत्री गण व सपाई लेकिन शहीद का शव तकनीकी कारणों से शव आज नहीं आ सका कल यानी 14 अगस्त को आने की है संभावना। 

जौनपुर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए जौनपुर के जलालपुर क्षेत्र स्थित इजरी गांव के वीर सपूत शहीद जिलाजीत यादव की शहादत पर प्रदेश  सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का आदेश जारी किया है।   साथ ही जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद के नाम पर करने का भी एलान किया है  । राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले  इस वीर सपूत की शहादत को सर्वोत्तम बलिदान मानते  हमेशा  याद किया  जाएगा, शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार शहीद परिवार के साथ है।
सरकार के इस निर्णय के क्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री एवं जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी एवं जिले के विधायक तथा सरकार में आवास विकास राज्य मंत्री गिरीश चन्द यादव दोपहर के समय लखनऊ से जौनपुर आये ताकि शहीद का शव आने पर उनकी शव यात्रा में भागीदारी बन सके लेकिन शहीद का शव नहीं आ सका था। खबर यह भी है कि सपा के नेता गण जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, पूर्व मंत्री जगदीश नरायन राय पूर्व विधायक गुलाब चन्द सरोज,राज बहादुर यादव अध्यक्ष जिला पंचायत, हिसामुद्दीन महामंत्री सपा सहित बड़ी संख्या में सपा जन शहीद के घर पर पहुंचे थे ताकि शहीद को अन्तिम विदाई दे सके लेकिन निराशा हाथ लगी कि तकनीकी कारणों से शव शहीद के घर इजरी गांव नहीं आ सका था। 
हलांकि कि जिला प्रशासन के उपर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए क्षेत्र की जनता ने वाराणसी  लखनऊ मार्ग पर स्थित सिरकोनी बाजार में चक्का जाम किया था  जाम लगभग एक घन्टे तक रहा सुरक्षा बल ने किसी तरह जाम हटवा कर याता यात व्यवस्था बहाल कराया। शहीद का शव कल यानी 14 अगस्त को आने की सूचना है। शहीद का दाह संस्कार राजकीय सम्मान के साथ राम घाट पर होने की सम्भावना जतायी जा रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ