पत्रकार हत्या काण्ड की जौनपुर प्रेस क्लब ने की निन्दा, किया मांग हत्यारे जल्द हो गिरफ्तार



जौनपुर। बलिया में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के  पत्रकार रतन कुमार सिंह की गोली मार कर हत्या किये जाने घटना को लेकर जौनपुर प्रेस क्लब ने घटना की निन्दा करते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी एवं मृतक पत्रकार के परिजन को कम से कम 50 लाख रूपये का मुआवजा देने की मांग किया गया है। 
बलिया में पत्रकार की हत्या की खबर मिलने पर जौनपुर प्रेस क्लब के शोकाकुल पत्रकारों  ने  जिलाध्यक्ष कपिल देव मौर्य की अध्यक्षता में एक शोक सभा किया मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उपरोक्त मांग किया है। इस अवसर पर अध्यक्ष जौनपुर प्रेस क्लब ने कहा कि आज प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है। बलिया में थाना से मात्र कुछ ही कदम दूरी पर हत्या की बारदात होना यह स्पष्ट करता है कि अपराधियों में किसी तरह का कोई खौफ नहीं है। शोक सभा में उपाध्यक्ष गण बृजेश यदुबंशी, फूलचन्द यादव, कोषाध्यक्ष शम्भू नाथ सिंह,सम्पादक मंडल के अध्यक्ष राकेश कान्त पाण्डेय, मंत्री आशीष पाण्डेय, लोलारक दूबे उपाध्यक्ष पत्रकार संघ, मंगला प्रसाद तिवारी, अवधेश तिवारी, छोटे लाल राजपूत, आसिफ खान, असलम, दीपक मिश्रा, सुशील कुमार स्वामी, वीरेन्द्र पाण्डेय, अमिताभ मिश्रा आदि पत्रकारों ने घटना के प्रति निन्दा करते हुए अपनी संवेदना व्यक्त किया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ