सरकारी राशन की दुकान बन्द मिली तो डीएम ने कराया सीज



जौनपुर ।जिलाधिकारी द्वारा विकासखण्ड मछलीशहर की न्याय पंचायत राजापुर पकड़ी में ग्रामसभा पुरा फगुई तथा विकासखण्ड मड़ियाहूं के ग्राम पंचायत बीबीपुर में कोटे की दुकान का निरीक्षण किया गया।
  निरीक्षण के दौरान पूरा फगुई में कोटे की दुकान बंद मिली, जबकि आज से वहां राशन वितरण होना था। कोटेदार द्वारा दुकान पर स्टाक तथा रेट का बोर्ड नहीं लगाया गया था और न ही मौके पर स्टॉक रजिस्टर मौजूद मिला। जिलाधिकारी के पूछने पर कोटेदार द्वारा गोदाम से कितना राशन उठाया गया है तथा कितना वितरित किया गया है इसकी भी जानकारी नहीं दी जा सकी। जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम मछलीशहर को निर्देश दिया कि कोटेदार द्वारा गोदाम से कितना राशन उठान किया गया है तथा कितना वितरित किया गया है इसकी जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं तथा दुकान को सीज कर दिया जाए। विकासखंड मड़ियाहूं के बीबीपुर में कोटे की दुकान पर राशन वितरण किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने कार्ड धारकों से राशन वितरण की जानकारी प्राप्त की तथा पूछा कि कोटेदार द्वारा निर्धारित दर से अधिक मूल्य तो नहीं लिया जा रहा है। कार्ड धारको ने जिलाधिकारी को बताया कि कोटेदार द्वारा निर्धारित दर पर तथा सही वजन में राशन दिया जाता है। कार्ड धारकों ने बताया कि कोटेदार द्वारा हमेशा सही राशन वितरण किया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ