वाहन में लगी आग से चालक जिन्दा जल कर हो गया भष्म


जौनपुर। जनपद मुख्यालय से लगभग 50 किमी दूर जनपद प्रतापगढ़ की सीमा के पास थाना सुजानगंज क्षेत्र स्थित ग्राम कुंदहा में बेलापार  प्रतापगढ़ मार्ग पर बीते सोमवार की रात्रि को एक चार पहिया वाहन में अज्ञात कारणों से लगी आगे दिल दहला देने वाली घटना कारित कर दिया है। वाहन के चालक की सीट पर बैठे युवक  चालक को आग ने जिन्दा जला कर भष्म कर दिया। वाहन में आग लगने की सूचना पर आस पास के लोग अग्नि शमन एवं थाने को सूचित किया जब तक फायर ब्रिगेड पहुंच कर आग पर काबू पाता सब कुछ जल कर नष्ट हो गया। हलांकि की अब पुलिस आग लगने का कारण तलाश रही है।
बतादे सुजानगंज थाना क्षेत्र में बेलवार से प्रतापगढ़ की ओर जाने वाली सड़क के किनारे रात करीब साढ़े 11 बजे कुंदहा गांव में लोगों ने टायर फटने की आवाज सुनी। इसके बाद लोग घरों से बाहर निकलकर आए तो कार को जलते देखा आग विकराल रूप ले चुकी थी । लोग दौड़कर गाड़ी के पास गए तो शीशे के अंदर ड्राइविंग सीट पर एक युवक बैठा नजर आया, मगर उसमें कोई हरकत नहीं थी। सहमे लोगों ने सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में सुजानगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई और फायर ब्रिगेड को बुलाया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड जब तक आग बुझाती, तब तक सबकुछ खाक हो  चुका था। पुलिस ने वाहन का चेचिस नंबर ढूंढने का प्रयास किया, मगर उसे भी मिटा दिया गया था। 
एसपी सिटी ने बताया कि बल्हामऊ गांव का निवासी महेंद्र पांडेय अपने परिवार को मुंगराबादशाहपुर छोड़कर वापस घर लौट रहा था रास्ते में उसकी कार गड्ढे में फंस गया इसी दौरान वाहन में आग लग गयी वह बाहर नहीं निकल पाया जिसके कारण यह हादसा हो गया है। इस तरह आग ने युवक को जिन्दा जला कर भष्म कर दिया।    

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ