पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के विकास की हकीकत जानने आ रहे हैं सीएम योगी



वाराणसी।  पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में विकास की जमीनी हकीकत परखने के लिये सीएम योगी आदित्यनाथ आज शाम वाराणसी पहुंच रहे हैं। सीएम दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वो अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और कानून व्यवस्था की भी समीक्षा करेंगे।

रात में सीएम योगी विकास कार्यों की हकीकत देखने शहर में निकलेंगे। इस दौरान फुलवरिया फोरलेन, काशी विश्वनाथ मंदिर विस्तारीकरण, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर अन्य विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान जहां भी लापरवाही मिलेगी, वहां अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन भी तय है।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मंडलीय अस्पताल, महिला अस्पताल के साथ ही दीनदयाल अस्पताल, ईएसआई सहित अन्य अस्पतालों में सुबह से ही तैयारियां चल रही हैं। इसमे इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक सब जगह सफाई चल रही है। इसके अलावा नगर निगम की टीम भी शहर में जगह-जगह साफ सफाई में लगी है।

दोहरे हत्याकांड के अगले दिन मुख्यमंत्री के वाराणसी आगमन की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है। इसके अलावा हाल की तीन हत्या, शहर में ताबड़तोड़ चैन स्नेचिंग की घटनाओं पर सीएम योगी जिम्मेदार अधिकारियों को निशाने पर ले सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस