वरिष्ठ पत्रकार ने पुलिस बहनों से बंधायी राखी,एक दशक से चल रहा है भाई बहन का यह बन्धन



जौनपुर।  विगत लगभग एक दशक से भाई बहन के इस पवित्र त्यौहार पर पुलिस विभाग में तैनात पुलिस बहनों का मान बढ़ाने का संकल्प लिए उन्हें भाई की कलाई पर राखी बाँधने की खुशी देने के लिए पुलिस बहनों से राखी बंधाने वाले वरिष्ठ पत्रकार राम श्रिंगार शुक्ला उर्फ गदेला रक्षाबंधन दिन नहीं भूलते हैं। 
आज रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार के दिन सबसे पहले पुलिस लाइन के पास स्थित महिला थाना पहुंचे और पुलिस बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाया और आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस बहने एक भाई के कलाई पर राखी बांध कर बेहद ख़ुश थी। 
इस बिषय में श्री गदेला से बात करने पर उन्होंने बताया कि यह त्यौहार प्रेम और भाई बहन के रिस्तो को अटूट बनाता है। सरकारी सेवा से जुड़ी  पुलिस बहने अपने सगे भाई के पास रक्षा सूत्र बांधने नहीं पहुंच पाती है ऐसे में विगत एक दशक पूर्व हमने संकल्प लिया कि पुलिस बहनों को भाई की कमी नहीं खलने दूंगा हर साल इन बहनों को खुशी का वह पल देने का प्रयास करूंगा जो भाई के कलाई में राखी बांधने के समय अहसास किया जाता है। इसीलिए यह अनवरत अपने जीवन तक जारी रखा जायेगा ऐसा संकल्प है। 




Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ