पीयू की कार्य परिषद ने आजमगढ़ विश्वविद्यालय को 50 करोड़ रुपए देने का लिया निर्णय


जौनपुर। आजमगढ़ विश्वविद्यालय के निर्माण हेतु पूर्वांचल विश्वविद्यालय से से धनराशि दिये जाने का विरोध पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी करते रहे लेकिन शासनदेश के दबाव में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कार्य परिषद की बैठक में 50 करोड़ रुपए की धनराशि आजमगढ़ विश्वविद्यालय को दिये जाने का निर्णय लेना पड़ा है। हलांकि की पहले तो कार्य परिषद की बैठक में उपस्थिति सदस्यों ने विरोध जताया लेकिन शासनदेश के आगे पैसा दिये जाने का निर्णय लेना पड़ा। 
बैठक में कहा गया है कि सेल फाइनेंस कार्यरत  शिक्षक एवं कर्मचारियों के वेतन भुगतान मे शासनदेश का अनुपालन किया जायेगा। आय से 75 फीसद वेतन में खर्च किया जायेगा और 25 फीसदी प्रशासनिक मद में खर्च किया जायेगा। 
बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्य ने किया जिसमें उपरोक्त के अलावां अन्य आधा दर्जन एजेन्डो पर गहनता से विचार विमर्श के पश्चात निर्माण लिया गया। जिसमें सबसे अहम मुद्दा आजमगढ़ विश्वविद्यालय को पैसा दिये जाने का ही रहा है। जिस पर लम्बे विचार विमर्श के पश्चात शासनदेश के निर्देशो के आगे विवश हो कर पैसा देने पर मुहर लगानी पड़ी है।
इसके अलावां राज्य विश्वविद्यालय एवं अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों में संचालित स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों में कार्यरत शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारियोंके वेतन एवं सेवा शर्तों पर गहनता से विचार विमर्श किया गया। तय किया गया कि पाठ्यक्रमों से होने वाली आय  का 75 फीसदी वेतन मद में खर्च किया जायेगा। 
हलांकि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ के लोग पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के हितों का हवाला देते हुए लगातार आजमगढ़ विश्वविद्यालय को पैसा दिये जाने का विरोध कर रहे थे। कई बार धरना प्रदर्शन करते हुए आन्दोलन भी किया गया था। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस