बिजली विभाग के अधिकारी की लापरवाहीयो से आम जन आकाल मौत के हो रहे हैं शिकार




जौनपुर।  बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाहीयो के चलते अक्सर विद्युत  स्पर्साधात से आम आदमी काल कवलित हो रहा है लेकिन बिजली विभाग के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है। थाना   कोतवाली मड़ियाहूं क्षेत्र स्थित जोगापुर गांव के मार्ग पर हाईटेंशन तार टूट कर गिरने से आज एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार मड़ियाहू कोतवाली क्षेत्र के कैलावर गांव निवासी अमित यादव रसूलपुर में अपनी निजी क्लीनिक पर जा रहे  थे।  जैसे ही मड़ियाहूं जौनपुर मार्ग पर जोगापुर गांव के पास पहुंचे थे कि उनके  ऊपर  हाईटेंशन तार टूट कर गिर पड़ा। जिससे वह धू धू कर जलने लगे और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी । सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को टेलीफोन से सूचना दे दी गई ह परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं  डॉ अमित जौनपुर में रहकर तीन एंबुलेंस भी चलवाते थे। सूचना  पाकर पूर्व विधायक मड़ियाहू श्रद्धा यादव मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
खबर यह है कि यहां मड़ियाहू तहसील में कार्यरत बिजली विभाग के अधिकारी एसडीओ संजय गुप्ता केवल उपभोक्ताओं के शोषण में दिन रात जुटे रहते हैं। विद्युत लाईनों की मरम्मत आदि पर उनका ध्यान नहीं रहता है जिसका परिणाम है कि आये दिन जर्जर तार टूट कर आम जनो की जान ले रहे है। बता दे इसके पहले भी बिजली का तार टूट कर गिरने से लोगों की मौत हो चुकी है । विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए जनता के जान की सुरक्षा का इन्तजाम करने की अपेक्षा है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ