दोहरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए फिर प्रशासन की पहल शुरू



 जौनपुर । एक बार फिर से दोहरा पर प्रतिबंध लगाने के लिए जिला प्रशासन सक्रीय हो गया है जिसके तहत आज  जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में दोहरा बिक्री के संबंध में दोहरा विक्रेताओं के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
 बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि यदि कोई व्यक्ति दोहरा बना रहा है तो बनाना बंद कर दे अन्यथा पकड़े जाने पर गैंगस्टर के तहत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जनपद वासियों से अपील किया है कि दोहरा बनाने व बेचने वालों की सूचना उनके मोबाइल नम्बर पर वाट्साप के माध्यम से दे। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई व्यक्ति जो दोहरा का व्यवसाय कर रहा हैं, अन्य व्यवसाय करना चाहता है तो उसकी मदद की जाएगी।
इस अवसर पर खाद्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं पूर्व में दोहरा का व्यवसाय करने वाले व्यवसायी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस