कुलपति ने आज महाविद्यालयों में परीक्षा केन्द्रो का किया निरीक्षण


कोविड-19 की गाइडलाइन का हर हाल में पालन हो
जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के आठ महाविद्यालयों में बीएड की चल रही परीक्षाओं का निरीक्षण मंगलवार को कुलपति निर्मला एस. मौर्य ने किया।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य आज जिले में सुबह की पाली में हो रही बीएड की परीक्षाओं का निरीक्षण करने निकली। सबसे पहले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय सिद्दीकपुर पहुंचीं। इसके बाद गुलाबी देवी महाविद्यालय, मोहम्मद हसन महाविद्यालय में निरीक्षण किया। इसके बाद अख्तर रिजवी शिया डिग्री कॉलेज, राजा कृष्णदेव महाविद्यालय, तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, तिलकधारी महिला महाविद्यालय और मुक्तेश्वर प्रसाद महिला महाविद्यालय का निरीक्षण भी किया। इन महाविद्यालयों के प्राचार्य को उन्होंने हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाकर आने पर ही परीक्षा में बैठने की अनुमति देने की हिदायत दी। उन्होंने प्राचार्य के साथ बातचीत कर कहां की हर हाल में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन होना चाहिए । साथ में सुचितापूर्ण नकलविहीन परीक्षा होनी चाहिए।
इन 8 महाविद्यालयों में बिजली पानी और सीसी कैमरे का निरीक्षण किया गया।
 कुछ महाविद्यालय के कक्ष में रोशनी कम होने की शिकायत की गयी। इस पर उन्होंने उसे ठीक करने का निर्देश दिया।   कुलपति जी के साथ उनके ओएसडी डॉक्टर केएस तोमर भी थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस