वेतन भुगतान के लिए तदर्थ शिक्षकों ने सीएम को बजरिए शिक्षक विधायक भेजा ज्ञापन



जौनपुर। आज तदर्थ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष तिलक राज सिंह के नेतृत्व में  शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन पत्र शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह को दिया । जिसमें तदर्थ शिक्षकों के वेतन भुगतान के साथ-साथ अद्यतन कार्यरत तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग किया गया है। इस दौरान विधायक चेतनारायण सिंह ने कहा कि तदर्थं शिक्षक अनवरत कार्य कर रहे हैं। उनके वेतन भुगतान और विनियमितीकरण के लिए मुख्यमंत्री से मांग की जायेगी।

अगर जरूरत पड़ी तो इन शिक्षकों के हित की लड़ाई सदन से सड़क तक लड़ी जायेगी। जिलाध्यक्ष तिलक राज सिंह ने कहा कि तदर्थ शिक्षक उन विपरित परिस्थिति में शिक्षण कार्य किये हैं जब विद्यालय में शिक्षक न होने के कारण छात्रों का पठन-पाठन अवरुद्ध हो रहा था। आज इन शिक्षकों के साथ सरकार द्वारा एक नियम दो विधान के साथ कार्य क्यों किया जा रहा है। जबकि अन्य जनपद में लगातार वेतन भुगतान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जनपद में पिछले दो वर्षों से वेतन अवरुद्ध कर दिया गया है। सर्वोच्च न्यायालय के वेतन भुगतान के आदेश के बाद भी अभी तक सरकार इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। श्री सिंह ने सरकार से मांग किया है कि तदर्थ शिक्षकों का अविलम्ब वेतन भुगतान करते हुए अद्यतन कार्यरत समस्त तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करें जिससे तदर्थ शिक्षकों को न्याय मिल सके।

इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष प्रशान्त सिंह चिंटू, विमल सिंह, अमित सिंह, पंकज मिश्रा, नीरज सिंह, विकास ओझा, सत्यप्रकाश सिंह, संदीप मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ