गरीब का पैसा हड़प गया बैंक, अपने पैसे के लिए प्रशासन की चौखट पर एड़ियां रगड़ रही है पीड़िता सुनवाई नहीं


जौनपुर। सरकार गरीबों के मदत और विकास के चाहे जितने दावे करे लेकिन गरीब दबे कुचले का उत्पीड़न से लेकर आर्थिक शोषण का खेल प्राइवेट से लेकर सरकारी स्तर तक यहाँ तक कि बैंक भी गरीबों को लूटने में लगा हुआ है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है पीड़िता जिले के शीर्ष हुक्मरानो के चौखट पर न्याय पाने के लिए एड़िया रगड़ रही है किसी भी स्तर पर गरीब महिला पीड़िता को न्याय नहीं मिल रहा है। इसके साथ जो स्थित है यही मुहावरा चरितार्थ हो रहा है कि जबरा मारे रोये ना दे। 
जी हाँ घटना थाना सरायख्वाजा क्षेत्र स्थित ग्राम सिद्दीकपुर निवासी अति निर्धन गरीब महिला केवला देवी की है।इस गरीब ने मजदूरी कर एक एक रूपये इकट्ठा कर काशी गोमती ग्रामीण बैंक की शाखा सिद्दीकपुर में सन् 1988 में खाता खोलवा कर अपने खाता संख्या 2432 में वर्ष 2004 तक 1लाख 33 हजार 510 रुपये जमा किया था कि बुढ़ापे में काम आयेगा।  लेकिन काशी गोमती ग्रामीण बैंक के प्रबन्धक एवं कर्मचारियों ने मिल कर खाता में खाता संख्या बदलते हुए केवला देवी का खाता संख्या 414162010002432 कर दिया इसके बाद फिर महिला ने धीरे धीरे 30500 रूपया खाते में जमा किया। 
बैंक के लोग फर्जीवाड़ा का खेल करते हुए खाता संख्या 2432 में जमा धनराशि रूपया 1लाख 33 हजार 510 महिला के खाते से गायब कर दिया। गरीब महिला अपने खाते का लिखित स्टेटमेन्ट मांगा तो बैंक ने देने से मना कर दिया। बस इतना कहा कि खाते में 30500 रूपया है।  महिला अपना पैसा पाने के लिए पहले बैंक का चक्कर लगाया बाद में न्याय पाने की गरज से थाने पर गयी वहां से धक्के देकर भगा दिया गया  फिर पीड़िता पुलिस अधीक्षक के चौखट पर गयी वहां भी गरीब की नहीं सुनी गयी। 
अब जिलाधिकारी के चौखट पर दस्तक दी है वहां भी उसे लाली पाप दिखा दिया गया है कुल मिलाकर बैंक वालों के खिलाफ कोई भी कार्यवाही करने की जहमत नहीं उठा रहा है कि गरीब का पैसा उसे मिल सके। जो भी हो इस गरीब मजलूम महिला की दास्तान ने बैंक से लेकर जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारी तथा पुलिस प्रशासन पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। कि पीड़ित आखिर किसके चौखट पर जाये कि उसे न्याय मिल सके। इस घटना ने साबित कर दिया है कि गरीब को हर तरह से लूटिये कोई मदत करने वाला नहीं है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ