मंत्री के प्रयासों से दूर हुई उपरगामी सेतु निर्माण की बाधा


जौनपुर।  सिटी रेलवे स्टेशन के निकट काफी समय से फोरलेन उपरगामी सेतु का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सेतु निर्माण पर वन विभाग द्वारा आपत्ति लगाई गई थी जिसके कारण सेतु का निर्माण कार्य बाधित हो रहा था।  राज्य मंत्री आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश, गिरीश चंद्र यादव ने इस बाधा को दूर करने के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने 03 सितंबर  2020 को उप वन महानिदेशक (केंद्रीय), भारत सरकार को चार लेन सेतु निर्माण के लिए प्रस्तावित 1.09 हेक्टेयर संरक्षित भूमि के गैर वानिकी प्रयोग एवं बाधक 43 वृक्षों के पातन की अनुमति प्रदान करने के लिए पत्र लिखा तथा लगातार फोन के माध्यम से उप वन महानिरीक्षक प्राची गंगवार से अनुमति के लिए बात करते रहें। माननीय मंत्री ने बताया कि उनके किए गए प्रयास से कुछ शर्तों के साथ कार्य प्रारंभ किए जाने की अनुमति 10 सितंबर 2020 को प्राप्त हुयी। राज्य मंत्री ने कहा कि अब इस सेतु के निर्माण कार्य में कोई अवरोध नहीं है ।शीघ्र सेतु निर्माण कार्य प्रारंभ कर इसे पूर्ण किया जाएगा, जिससे आम जनमानस को आवागमन में सुविधा होगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ