इन्टर पास इन छात्रों को मिलेगी स्कालरसिप आन लाइन फार्म भराये प्रधानाचार्य


जौनपुर । जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद में संचालित समस्त शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य को अवगत कराया है कि शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण वर्ष 2020 में विज्ञान वर्ग में 334/500 अंक प्राप्त, वाणिज्य वर्ग में 313/500 अंक प्राप्त तथा मानविकी वर्ग में 304/500 अंक प्राप्त ऐसे मेधावी छात्र/छात्राओं जो किसी भी उच्च शिक्षण संस्थान में नियमित रूप से अध्ययनरत है। 
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार
छात्र/छात्राओं को विज्ञान वर्ग ग्रुप बी, वाणिज्य वर्ग ग्रुप सी एवं मानविकी वर्ग ग्रुप ए को क्रमशः 3ः2ः1 के अनुपात में छात्रवृत्ति प्रदान
की जाएगी। ऐसे छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं जिनकी पारिवारिक आय 8 लाख वर्ष से अधिक न हो, साथ ही पूर्व वर्ष 2016, 17, 18 एवं 19 में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राएं अपनी छात्रवृत्ति नवीनीकरण हेतु उक्त वेबसाइट पर आवेदन भरे। छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन पत्र मान्य होंगे। ऑफलाइन आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा। जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य पात्र  छात्र - छात्राओं का विवरण मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट स्कालरसीप डाट जीओवी डाट इन scholarships.gov.in पर उपलब्ध है। उसकी जानकारी सभी छात्र/छात्राओं को विस्तृत रूप से अवगत कराते हुए ऑनलाइन आवेदन कराना सुनिश्चित करें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ