23 में चार प्रत्याशियों के नामांकन हुआ खारिज



जौनपुर। मल्हनी विधानसभा उप चुनाव हेतु दाखिल 23 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्रों की जांच करने के उपरांत चार प्रत्याशियों का नामांकन खारिज कर दिया गया। इसमें वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के प्रत्याशी नवीन कुमार का नामांकन प्रारूप 26 में सूचना अपूर्ण पाए जाने के कारण, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के प्रत्याशी पलक धारी का नामांकन प्रारूप 26 में सूचना अपूर्ण पाए जाने के कारण, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी श्याम बहादुर का नामांकन नाम निर्देशन पत्र में दो प्रस्तावको के नाम निर्वाचक नामावली के भाग संख्या में उक्त क्रमांक पर अंकित नहीं पाए जाने के कारण, अभय समाज पार्टी के प्रत्याशी रामनरेश का नामांकन, नामांकन पत्र के भाग-2 में प्रस्तावको की विशिष्टता और उनके हस्ताक्षर का कालम खाली होने पर एवं प्रारूप 26 अधूरा होने के कारण नामांकन निरस्त किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ