केराकत हत्या काण्ड:पुलिस ने किया खुलासा पुरानी रंजिस को लेकर करायी गयी शैलेन्द्र की हत्या



जौनपुर। थाना केराकत की पुलिस ने बीडीसी सदस्य शैलेन्द्र यादव के हत्या काण्ड का खुलासा करते हुए जो कहानी बताया उसके अनुसार उसकी हत्या पुरानी रंजिस को लेकर किराये के बदमाशो से करायी गयी है। इसमें पुलिस ने तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या मे प्रयुक्त असलहा बरामद कर लिया है। 
इस सम्बन्ध में यहाँ मुख्यालय पर मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक,राज करन नय्यर ने बताया कि गत 5 अक्टूबर 20 को घटना के पश्चात पुलिस ने मु.अ.सं. 354 /20 धारा 302,/120 बी भा.द.वि. के तहत मुकदमा पंजीकृत करके पुलिस की टीम अपराध के खुलासे में जुट गयी। जिसे आज पुलिस ने सर्की रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये बदमाशो ने स्वीकार किया कि उनके द्वारा शैलेन्द्र यादव निवासी मुरलीपुर  को  मनियरा मोढ़ के पास गोली मारा था। जिसकी अस्पताल जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। 
पुलिस अधीक्षक ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश यादव, सुशील गिरी ने राम अनिल की पुरानी रंजिस को लेकर उसके कहने पर शैलेन्द्र यादव की हत्या किया है।  मुकेश यादव निवासी मुरलीपुर तो सुशील गिरी भैरोभानपुर का निवासी हैं और राम अनिल भी मुरलीपुर का निवासी हैं  इनके पास से पिस्टल  कारतूस मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। 

  

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ