सच खबरें की खबर का अब हुआ असर पंचायत राज विभाग से हटाये गये सुजीत



जौनपुर।  विकास भवन में चल रहे कर्मचारियों के सिन्डीकेट द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार एवं लूट पाट की खबर 'सच खबरें' पोर्टल द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किये जाने का असर अब सामने आने लगा है। शासन से लगातार हो रही तमाम लिखा पढ़ी के बाद अब जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सिन्डीकेट के एक सदस्य के खिलाफ पहला एक्शन लेते हुए आज 3 अक्टूबर 20 को पंचायत राज विभाग से हटा कर मनरेगा सेल मे कर दिया गया है। 
यहाँ बतादे कि यह मामला विगत कई  माह से चर्चा का बिषय रहा है सचिव से लेकर उप निदेशक,  निदेशक पंचायत राज द्वारा लगातार कार्यवाही के लिये लिखा जा रहा था। जिसका पालन अब किया गया। जिला विकास अधिकारी बी बी सिंह ने अपने पत्र दिनांक 3 अक्टूबर 20 के पत्रांक संख्या 694 से आदेश निर्गत करते हुए कहा है कि मुख्य विकास अधिकारी के दिनांक 2 अक्टूबर 20 की संस्तुति पर तत्काल प्रभाव से सुजीत कुमार सिंह वरिष्ठ सहायक जिला विकास कार्यालय को पंचायत विभाग से हटकर मनरेगा सेल मे किया जाता है। आदेश का तत्काल अनुपालन किया जाये।  
आदेश की प्रतियां डीएम, सीडीओ सहित सभी जिम्मेदार लोगों को भेज कर आदेश से अवगत करा दिया गया है ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ