मोदी जी के नेतृत्व में निषादों को मिला सम्मान समाज भाजपा के साथ- बाबूराम निषाद


जौनपुर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  डॉ संजय कुमार निषाद  के निर्देशानुसार निषाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी इंजीनियर श्रवण कुमार एवं प्रांतीय अध्यक्ष बाबूराम निषाद की अध्यक्षता में निषाद पार्टी की एक बैठक हुई  जिसमें मल्हनी विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता के प्रत्याशी  मनोज कुमार सिंह के समर्थन में प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया। 
अवगत हो कि विगत 2019 में निषाद पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन हुआ था। आज भारतीय जनता पार्टी की देश एवं प्रदेश में सरकार है, निषाद समाज को आज तक सभी पार्टिया उपेक्षित रखी थी लेकिन नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में निषादों को जो सम्मान मिला वो अकल्पनीय है। निषाद पार्टी पूरी ताकत के साथ भारतीय जनता पार्टी के साथ है, जौनपुर जिला कमेटी आज से मनोज सिंह  के समर्थन में प्रचार प्रसार कर भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेगी। इसी उपलक्ष्य में जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, श्रवण कुमार और बाबूराम निषाद ने संयुक्त प्रेस वार्ता करके मीडिया के माध्यम से सबको सूचित किया ।बैठक में प्रेमनारायण निषाद, चंद्रेश निषाद,  रंजीत निषाद , संदीप निषाद, राजपथ निषाद, जयप्रकाश निषाद , जालंधर निषाद, हंसराज चौधरी, विजय बिंद, इंद्रजीत निषाद , रमेश चंद बिंद इत्यादि।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस