उप चुनाव मल्हनी: मीडिया के पेड न्यूज पर कड़ी नजर रखी जाये - प्रेक्षक


जौनपुर । सामान्य प्रेक्षक आर. गिरिजा द्वारा लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में 367-मल्हनी विधानसभा उप निर्वाचन के संबंध में प्रभारी अधिकारी कोविड-19, प्रभारी अधिकारी मीडिया प्रमाणन एवं मीडिया अनुवीक्षण, प्रभारी अधिकारी स्वीप के साथ बैठक की गई।
    बैठक में सामान्य प्रेक्षक ने निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया जाए, मतदान से एक दिन पूर्व सभी मतदान बूथों को सैनिटाइज किया जाए, मतदान में मतदाता मास्क लगाकर ही आए तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में सोशल, प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, पेड न्यूज पर कड़ी निगरानी रखी जाए। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम को प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने का कार्य स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से किया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ