शारदीय नवरात्रि में माता शीतला देवी के गर्भ गृह में प्रवेश पर लगी रोक

  

जौनपुर। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण इस नवरात्रि के पावन अवसर पर  पूर्वांचल की आस्था का केंद्र मां शीतला चौकियां धाम में शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं को गर्भ गृह में प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बाबत नगर मजिस्ट्रेट एवं  एसपी सिटी के साथ मां शीतला धाम पन्डा समाज के लोगों की बैठक कर निर्णय लिया गया है। 

बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार मन्दिर परिषद के गर्भ गृह में श्रद्धालुओं को प्रवेश पर रोक लगाई गई है। सुरक्षा के मद्देनजर देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

बता दें कि पूर्वांचल का शक्तिपीठ स्थल होने के कारण नवरात्रि में भारी संख्या में पूर्वांचल के कोने कोने से भक्तजन आते हैं। भक्तों की भारी संख्या होने के कारण यह फैसला लिया गया है। वहीं क्षेत्र के सभी दुकानदारों को भी निर्देश दिया गया है कि बाहर से आए हुए यात्रियों को मास्क पहनने व सेनेटाइजर करने के बाद ही मन्दिर में दर्शन पूजन करने को कहा जाए। साथ ही चेतावनी दिया कि आदेश की अवहेलना करने पर कड़ा दन्ड संभव है। 

इस मौके पर एसपी सिटी डॉ. संजय कुमार, लाईन बाजार थाना प्रभारी जय प्रकाश सिंह, शीतला चौकियां चौकी प्रभारी विनोद कुमार अंचल, मन्दिर प्रबंधक अजय पंडा, प्रवीण पंडा, रतन गिरी, संजय कुमार गुप्ता, गुड्डू त्रिपाठी, विनय कुमार त्रिपाठी, विनय गिरी, सचिन गिरी, सुरेंद्र श्रीमाली, राजू माली, सतीश त्रिपाठी, अंबिका त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।



Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ