स्ट्रीट वेंडरों को रिण देने में पैसे की मांग किया तो होगी कार्यवाही - डीएम

 




जौनपुर । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा मुख्य राजस्व अधिकारी, एलडीएम तथा समस्त अधिशासी अधिकारी नगरपालिका/नगर परिषद के साथ स्ट्रीट वेंडरों को दिए जाने वाले ऋण के संबंध में कलेक्ट्रेट कक्ष में बैठक की।

    बैठक में जिलाधिकारी ने एलडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी रजिस्टर्ड स्ट्रीट वेंडर ऋण के लिए बैंक आते हैं, उन्हें ऋण देने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्ट्रीट वेंडरों का पंजीकरण कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाए, जिससे उन्हें आसानी से ऋण मिल सके। जिलाधिकारी सख्त हिदायत देते हुए कहा कि स्ट्रीट वेंडरों को ऋण देने में अनैतिक पैसों की मांग न की जाए अन्यथा संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ