थानेदार ने थाने में नायब तहसीलदार को किया बेइज्जत उठाया कुर्सी से अब चल रही है जांच


जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना परिसर में आज शनिवार को उस वक्त हंगामा मच गया, जब थाना समाधान दिवस में थाने के प्रभारी अधिकारी की कुर्सी पर बैठे नायब तहसीलदार को एसओ ने कुर्सी छोड़ने के लिए कह दिया। आरोप है कि एसओ ने नायब तहसीलदार को अपशब्द कहे और अभद्रता की। तीखी नोक-झोंक के बाद नायब तहसीलदार और लेखपाल उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना देते हुए थाना दिवस छोड़कर चले गए।

शनिवार को थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार मांधाता सिंह राजस्व कर्मचारियों के साथ फरियाद सुन रहे थे। इसी दौरान एसओ सत्यप्रकाश सिंह पहुंचे और उन्होंने नायब तहसीलदार को प्रभारी की कुर्सी छोड़ने के लिए कह दिया।
उन्होंने कहा कि यह प्रभारी की कुर्सी है। इस पर आप कैसे बैठ गए। नायब तहसीलदार ने जवाब दिया कि मैं यहां थाना दिवस प्रभारी बनाकर ही भेजा गया हूं। यह सुनते ही थानाध्यक्ष बिफर पड़े और दोनों के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। नायब तहसीलदार ने एसओ के दुर्व्यवहार की जानकारी जिलाधिकारी को दी और फिर राजस्व कर्मचारियों के साथ थाना छोड़कर चले गए।
इस संदर्भ में नायब तहसीलदार मांधाता सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और अपशब्द कहे। वहीं, एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने दुर्व्यवहार और गाली-गलौज की बात से इंकार किया।
इस संबंध में एसडीएम मछलीशहर अंजनी कुमार सिंह का कहना है कि नायब तहसीलदार ने थाने में अपने साथ हुए अभद्र व्यवहार की जानकारी दी है। दोनों पक्षों से वार्ता की जा रही है। कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।

Comments

  1. जब अधिकारी आपस में ही लड रहे तो जनता की फरियाद कैसे सुनेंगे

    ReplyDelete
  2. भ्रष्ट अधिकारी को सस्पेंट किया जाय जो भी गलत हो

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस