एन एस एस के कार्यक्रम में सम्मानित हुए डा. हरिओम त्रिपाठी



 जौनपुर। भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम  के जन्मदिन पर राष्ट्रीय सेवा योजना वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के तत्वाधान में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी की अध्यक्षता तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने किया । मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह रहे तथा अनेक विद्वानों ने विचार व्यक्त किए तथा इस अवसर पर तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना, डॉ. हरिओम त्रिपाठी को उत्कृष्ट कार्य हेतु  "कलाम जनसेवा सम्मान" से सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर डॉ. राकेश यादव समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, डॉ अजय विक्रम सिंह नोडल अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना एवं डॉक्टर अब्दुल कादिर खान प्राचार्य मोहम्मद हसन पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज , डॉ डीके पटेल एसोसिएट प्रोफेसर हिंदी सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज, बदलापुर डॉ नीलेश सिंह, राज बहादुर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ