प्रेक्षक ने मतदान केन्द्रों पर तैयारियों का किया निरीक्षण




जौनपुर।  सामान्य प्रेक्षक आर गिरजा द्वारा मल्हनी विधानसभा उप चुनाव की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। आज 23 अक्टूबर को उनके द्वारा जगत नरायन इण्टर कालेज रसैना, प्राथमिक विद्यालय सैदाबाद विकासखण्ड सिरकोनी, पुर्व माध्यमिक विद्यालय कुद्दुपुर, प्राथमिक विद्यालय कुद्दुपुर, प्राथमिक विद्यालय कजगांव, प्राथमिक विद्यालय स्मैला मे बने मतदान केन्द्रो पर पहुचकर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक ने निर्देश दिया कि निर्वाचन सकुशल सम्पन्न कराने हेतु समस्त तैयारिया पूर्ण कर ली जाय। उन्होंने कहा कि मतदान स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाय। निर्वाचन में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन अवश्य सुनिश्चित किया जाय।  
                                          

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ