कलेक्ट्रेट कार्यालय में चला मतदाता जागरूकता अभियान


  जौनपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी  के निर्देश पर चलाये जा रहें मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत आज स्वीप कार्यक्रम की समीक्षा बैठक अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश की अध्यक्षता में उनके कलेक्ट्रेट स्थित उनके कक्ष में हुई। जिसमें मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए उन्होंने बताया कि कोविड के कारण आयोग की गाइड लाइन के अनुसार सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए दो गज दूरी के साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तथा मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग अवश्य करनें पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मतदाता साक्षरता व मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन साक्षरता क्लबों व चुनावी पाठशाला के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। एनवीएसपी पोर्टल को और अधिक मोडिफाई करतें हुए परिवर्तित किया जा रहा है। जिससे मतदाताओं को सुविधा हो कि वे मतदाता सूची में अपना नाम बूथ संख्या आदि चेक कर सकते हैं तथा शिकायत दर्ज के साथ निर्वाचनों की सूचना प्राप्त कर सकते हैं।
  इस अवसर पर प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी, स्वीप कोआर्डिनेटर  सैय्यद मोहम्मद  मुस्तफा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक रमेशचंद्र यादव, मनोज वत्स, महमूद अली आदि उपस्थित रहे।
                                               ----

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ